Total Pageviews

Sunday, October 26, 2025

बिहार : वर्तमान सरकार का भविष्य

अमित कुमार नयनन 

[ एक सटीक विश्लेषण ]

इस पूर्व विश्लेषण की विशेषता यह है कि नितीश कुमार ने जब 26.११.२०१० में शपथ-ग्रहण किया था ही नितीशजी के स्वेच्छा से पद छोड़ पद पर किसी और को आसीन करने की भविष्यवाणी की गई थी । उस वक़्त लोग जीतनराम मांझी का नाम तक लोग ठीक से नहीं जानते थे । इसमे उनके आसीन होने का ज्योतिषीय कारण के साथ स्पष्ट भविष्यकथन किया गया था ।

शपथ-ग्रहण की यह कुंडली ना सिर्फ ज्योतिष प्रेमियों के लिए एक सटीक उदाहरण है बल्कि साथ ही यह भी बताता है कि  शपथ-ग्रहण के आधार पर निर्मित कुंडली भी भविष्यगणना में कितनी अधिक कारगर होती है ।


बिहार : वर्तमान सरकार का भविष्य 

[ "टाइप्ड वर्शन" ]

मुख्यमंत्री नितीश कुमार का शपथ ग्रहण मेष लग्न ( स्वामी मंगल ) अश्विनी नक्षत्र ( स्वामी केतु ) में हुआ । राशि के हिसाब से कर्क राशि के पुष्य नक्षत्र में इस सरकार का जन्म हुआ, जो कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से शुभ मुहूर्त है । लग्न के हिसाब से लग्नेश का अष्टम में होना बहुत शुभ नहीं होता, मगर स्वगृही  होने से वह अपनी दुसरी राशि अर्थात् लग्न को अपने स्थान से दुगुना फल प्रदान करते हैं । इस आधार पर सरकार की विपरीत स्थितियों में स्थायित्व को सूचित करती है ।

शुभ पक्ष :- 

* चन्द्रमा चतुर्थ स्थान अर्थात् जनता भाव मे स्वगृही हैं अर्थात यह जनता के लिए विशेषकर महिलाओं के लिए विशेष शुभ होगी । चतुर्थ में किसी पाप या अशुभ ग्रह की दृष्टि नहीं है । इस कारण यह जनप्रिय सरकार सिद्ध होगी । चन्द्रमा ( राजसी ) पुष्य ( शनि : सेवक ) नक्षत्र में होना इसे सभी प्रकार की जनता व बुद्धिजीवियों का समर्थन व सहयोग दिलाएगा । महिला इस सरकार की प्रबल समर्थक होंगी ।

* सप्तम में ( साझेदारी का भाव ) स्वगृही शुक्र अपने द्वितीयेश राशि की दुगुनी ताक़त से वृद्धि कर रहा है । सप्तम (साझेदारी ) और द्वितीय ( मित्र ) भाव इस सरकार को भरोसेमंद मित्र और सहयोगी एवं साझेदार देते हैं जो सरकार को स्थिर रखने में कारक भूमिका निभाते हैं । 

अशुभ पक्ष :- 

* पंचमेश का अष्टम में होना उपयुक्त उत्तराधिकारी के न होने का सूचक है, अथवा ऐसा भी हो सकता है कि सरकार के शीर्ष नेतृत्व अधिकारी पर खतरा आ जाए, दाग लग जाए अथवा उसके साथ अशुभ घटित हो । अष्टम ( मृत्यु ) में सूर्य, मंगल, बुद्ध का संयोग सरकार की किसी विशेष मसले पर किरकिरी कराने में समर्थ है । षष्ठेश बुद्ध अष्टम में सूर्य, मंगल के साथ संयुक्त हैं । षष्ठ एक्सीडेंट, अष्टम मृत्यु व पंचम उत्तराधिकारी का संयोग किसी दुखद कांड या आकस्मिक बाधा की सूचना देता है । या फिर ऐसा भी हो सकता है कि किसी शीर्ष अधिकारी की दुर्घटना या किसी अन्यान्य कारण से मौत हो जाए अथवा उसके स्थान पर हटने के कारण किसी दूसरे का उस स्थान पर आगमन हो ।

दशाफल :-

शनि की महादशा :- शनि षष्ठ में चन्द्रमा के नक्षत्र व केतु के उपनक्षत्र में हैं । इस तरह उनका चतुर्थ और नवम से सीधा सम्पर्क है । दशम, एकादश का स्वामी होने के नाते शनि को शुभत्व में अतिरिक्त बल प्राप्त है । शनि षष्ठ में आर्थिक मामलों में सफलता व बढ़ते साझेदारों व फाइनेन्सरो की सूचना देते हैं । जनता व भाग्य का सहयोग चतुर्थ, नवम से स्पष्ट लक्षित है । केतु बुद्ध के कारक हो, जो कि अस्टमस्थ हैं, के कारण नवम के साथ अष्टम का फल देते हैं व कुछ आकस्मिक बाधाओं की सूचना देते हैं । इस प्रकार अधिकतम शुभ व आकस्मिक बाधा दोनो लक्षित है ।

* आत्मकारक वृह. ( एकादश ) और अमात्यकारक बुद्ध ( अष्टम ) एक-दूसरे से केंद्रवत हैं । अमात्यकारक बुद्ध का अष्टम ( मृत्यु ) भाव में होना ( अमात्य ) अर्थात मंत्रीमंडल में विघटन व फेरबदल करवाता है । इस प्रकार इस सरकार के मंत्रीमंडल मे फेरबदल के काफी हद तक संकेत हैं । 

सारांश : एक जनप्रिय सरकार जिसके मंत्रीमंडल में फेरबदल होगी मगर साझेदारी में ब्रेक अप की स्थति नहीं है । अतः यह एक सुशासन सरकार सिद्ध होगी ।


बिहार का चिराग

कुंडली : चिराग पासवान


31.10.1982 12.15 pm मधुबनी

 मुख्यमंत्री या उप-मुख्यमंत्री या किंगमेकर

: क्या कहती है कुंडली :

सच कहा जाए तो चिराग की कुंडली दशा और गोचर दोनो के हिसाब से सबसे अधिक प्रबल है । अलबत्ता अन्य प्रत्याशियों में मात्र नितीश जी की ही प्रचलित प्रमाणिक कुंडली है, जिस कुंडली की जन्म-तिथि और समय दोनो प्रचलित है । अन्य लगभग तमाम प्रत्याशियो की तिथि-मात्र मौजूद है । एकमात्र तेजस्वी हैं जिनकी कुंडली प्रचलित है । उनके भी कमोबेश कुछ अच्छे ग्रहयोग अवश्य है मगर गोचर में आरम्भिक सपोर्ट के बाद बाद में उतना सपोर्ट नहीं कर रहे हैँ हालांकि कोई नकारात्मक रिजल्ट नहीं दे रहे हैं मगर मैदान में जब कई खिलाड़ी हों तो आपको नंबर एक बनने के लिए फुल सपोर्ट या अन्य से अधिक सपोर्ट या समर्थन की जरूरत पड़ती है । इस प्रकार यहां ग्रहों का समर्थन तो है मगर कुछ कमी रहने से इन्हे कुछ समर्थन की जरूरत पड़ेगी सत्ता के लिए । असल में जिस खेल में कई खिलाड़ी खेलते हों तो उसमे एक के बाद भी कई नंबर तक विजेताओं की गणना होती है । टॉप तीन तो कोई टॉप टेंन तक भी गणना होती है । इस प्रकार तुलनात्मक अध्ययन में इनका प्रथम के बाद नंबर टू या उसके बाद का नंबर आना दिखता है ।

प्लेनेट सपोर्ट

जेड यू : दशा सह गोचर

चिराग : दशा सह गोचर

नितीश : दशा सह गोचर

राजद:  दशा सह गोचर @ दिवस कुंडली

तेजस्वी : दशा सह गोचर

बीजेपी : दशा सह गोचर

प्रशांत : दशा सह गोचर @ दिवस कुंडली

जन सुराज : दशा सह गोचर

इसमे दिवस-कुंडली को हम प्रमाणिक नहीं मानेंगे क्योंकि यह प्रमाणिक कुंडली नहीं होती है मगर उस दिन की ग्रह अवस्था और उस अवस्था से संकेत और गोचर आदि अध्ययन द्वारा भविष्य आकलन की कोशिश की जाती है ।

तुलनात्मक अध्ययन में इस बात का ध्यान रखा जाता है कि क्या सभी समान स्थिति में हैं । अगर हैं तो उनके बीच की दशा और गोचर सीधे तौर पर जो परिणाम देती है वही रिजल्ट माना जाता है ।

अगर अवस्था में परिवर्तन है तो इसमे किसकी कितनी प्रबल दशा है उसके आधार पर यह देखा जाता है कि कमतर स्थति वाला किस प्रकार अधिकतम की ओर कहां तक अग्रसर होगा ।

ऊपर चिराग की ग्रह-दशा एवं गोचर अन्य सबों से प्रबल है । इसलिए वो अपने पोजीशन में सुधार करते ऊपर आएंगे । मगर चुंकि नितीशजी का भी ग्रह और गोचर अच्छा है इसलिए उनकी स्थिति बनी रहेगीे । मगर चुंकि चिराग के ग्रह और गोचर उनसे प्रबल है अतः चिराग की अपनी स्थिति में अवश्य उछाल आएगा और चिराग का आनुपातिक प्रदर्शन बेहतर होगा । 

तुलनात्मक अध्ययन में कई नहीं बल्कि सारी बल्कि कई सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है । इस हिसाब से सच कहा जाए तो जेडयु की प्रबल दशा और गोचर तथा नितीशजी का भी संतोषजनक दशा गोचर उनकी वर्तमान स्थति को सुरक्षित करता दिखता है । अन्यथा जिस प्रकार चिराग की कुंडली में प्रबल योग दिख रहे हैं इससे कहा जा सकता था कि अगर ऊपर ग्रह-योग के हिसाब से नितीशजी और जेड-यु की ग्रह स्थिति इतनी संतोषप्रद स्थिति नहीं होती तो चिराग उलट-फेर करते मुख्यमंत्री भी बन जाते तो आश्चर्य नहीं था ।

फिर भी ग्रहयोग चुंकि अति प्रबल हैं इसलिए सफलता और सत्ता तो देंगे ही । इनकी और इनकी पार्टी लोजपा की भी अच्छी दशा इनके चुनाव में आनुपातिक रूप से सबसे अच्छे प्रदर्शन को दर्शाती है । सत्ता पक्ष में अच्छे पद को दर्शाती है । इसलिए मुख्यमंत्री नहीं तो उप-मुख्यमंत्री भी बन सकते हैँ । अथवा किंगमेकर भी बन जाएं तो आश्चर्य नहीं !

कुंडली में सत्ताकारक योग हैं इसलिए प्रमुख विपक्षी दल के रूप में इनका होना मुशील दिखता है । सत्ताकारक योग इनको  सत्ता दिलाकर रहेंगे ऐसा ग्रह कह रहे हैँ ।

Thursday, October 9, 2025

मगध महाभारत

  इस चुनाव में ....... आगे-आगे देखिये होता है क्या !


बी जे पी 06.04.1980 11.45 AM दिल्ली



जे ड यु 30.10.2003 जन्म-समय : .. दिल्ली

 तात्कालिक दिवस ग्रह स्थिति : जन्म-समय अनुपलब्ध



नीतिश कुमार 01.03.195 01.20 PM लक्खीसराय



प्रशांत किशोर 20.03.1977 जन्म-समय -- शाहाबाद

 तात्कालिक दिवस ग्रह स्थिति : जन्म-समय अनुपलब्ध


जन सुराज 02.10.2024 04.05 PM पटना



चिराग पासवान 31.10.1982 12.15 PM मधुबनी


लोकतान्त्रिक जनशक्ति पार्टी ( लोजपा )

२८.११.२००० जन्म-समय ..दिल्ली

तात्कालिक दिवस ग्रह स्थिति : जन्म-समय अनुपलब्ध




राजद 05.07.1997 जन्म-समय -- पटना

 तात्कालिक दिवस ग्रह स्थिति : जन्म-समय अनुपलब्ध



बीजेपी को एकतरफा बहुमत नहीं मिलेगा ।

बीजेपी की कुंडली में चंद्र नीच राशि की महादशा है जो कि  द्वितीयेश है । महादशानाथ कमजोर होने से सपोर्टिंग पार्टी या कंडीडेट के आधार पर सरकार बनती है सत्ता मिलती है अथवा सत्ता में शामिल होती है । द्वितीयेश कुटुंब घर का स्वामी होता है इसलिए इसके निर्बल होने से अक्सर सीमित लोग और पार्टी का सहयोग मिलेगा । विशेषकर इसकी दशा में ।

पिछले प्रदर्शन के आधार पर जो लोग जेडयू बनाम जनता दल युनाइटेड को अंडरएस्टीमेट  कर रहे हैँ, वो भूल कर रहे हैँ ।

इसकी सीटें बढ़ेंगी और अच्छा बेहतर प्रदर्शन करेंगी ।

प्रशांत किशोर दो धुर प्रतिद्वंदियों एनडीए व आरजेडी  तथा जीतन राम मांझी, चिराग पासवान ऐसे अन्य मुख्य एवं  वोट बैंक चेहरों के होते भी एक नये उभरते चुनावी चेहरे के रूप में चर्चित होकर अपना प्रभाव छोड़ चुके हैँ ।

इसका लाभ उन्हें सीट के रूप में अवश्य मिलेगा । जो लोग उनके खाता खुलने में संदेह कर रहे हैँ, संदेह दूर हो जाएगा ।

लोजपा चिराग पासवान आश्चर्यचकित करते हैँ । लगता था कि  प्रशांत किशोर के आने से कहीं ये हाशिये पर ना चले जाएं या इनका वोट प्रभावित ना हो । पहला तो ऐसा नहीं होगा । अगर हो भी गया तब भी पद के मामले में भाग्यशाली होंगे । अर्थात सीट कम मिलने या आने के बाद भी इनको पद या अन्य लाभ या विशेष लाभ की स्थिति बिल्कुल बनती है ।

आश्चर्यजनक रूप से चिराग पासवान की कुंडली तुलनात्मक अध्ययन में अन्य सबों से अधिक प्रबल है ।

अगर सारांश देखा जाए तो राजग गठबंधन जीत रहा है ।

'सरकार किसी की भी बने, प्रशांत किशोर और चिराग पासवान उसमें अंदर या बाह्रर से अवश्य शामिल होने जा रहे हैँ '

इसमे भी चिराग के सरकार में शामिल होने की अधिक संभावना है जबकि प्रशांत किशोर बाहर से समर्थन दे सकते हैँ । अगर शामिल हो भी जाएं तब भी अपने कंडीडेट के लिए भले कुछ मांग लें मगर स्वयं किसी पद पर काबिज नहीं होंगे । अगर होंगे भी तो उपमुख्यमंत्री पद पर । इसके पीछे कारण  उनका स्वयं को सीएम पद के लिए स्वयं को प्रमोट करना मना जा सकता है । ऐसी स्थिति में कोई भी उससे कम पद पर सोच समझकर आसीन होता है । इसलिये ऐसी स्थति में इनका बाहर से समर्थन देने की अधिक संभावना दिखती है अथवा सरकार में शामिल होने पर स्वयं को किसी अति महत्वपूर्ण सम्मानीय पद पर आसीन होना चाहेंगे । और जिसकी सरकार होती है उसका सबसे प्रमुख पद तो नहीं ही मिल सकता है क्योंकि उसपर तो स्वाभाविक रूप से उनका ही लीडर बैठेगा । तो फिर इसके बाद का सबसे महत्वपूर्ण पद बनता है । इस मामले में सबसे मुख्य पद वह है जिसके लिए चुनाव हो रहा है मुख्यमंत्री पद का । इसके बाद का पद है उप-मुख्यमंत्री का । इसलिये प्रशांत किशोर किसी और की सरकार को या तो बाहर से समर्थन देंगे अथवा सरकार में शामिल होने पर स्वयं हेतु महत्वपूर्ण पद लेंगे और या अथवा अपने कंडीडेट के लिए उचित स्थान पर मानकर स्वयं कोई पद नहीं लेंगे । एक सीएम प्रत्याशी किसी और की सरकार में शामिल हो अपने लिए पद ना ले, इसकी कम संभावना दिखती है क्योंकि यह प्रैक्टिकली कम संभव दिखती है । इसलिए सरकार को बाहर से समर्थन देंगे, ऐसा लगता है । अपनी शर्तों पर !

ऐसा भी हो सकता है कि मुख्यमंत्री नीतीश के अंदर दो उप-मुख्यमंत्री में प्रशांत किशोर और चिराग पासवान हों । हालांकि प्रमुख सहयोगी पार्टी  बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बिना यह संभव नहीं है । मगर बीजेपी की स्थिति जेडयू से काफी बेहतर है । ऐसे में नीतीश अपने प्रमुख सहयोगी पार्टी को कभी नाराज नहीं करना चाहेंगे ।

इसका मतलब यह हुआ कि फिर प्रशांत किशोर और चिराग पासवान इनकी सरकार में उप-मुख्यमंत्री के अलावे किसी अन्य मुख्य स्थान पर होंगे या उन्हें अन्य विशेष लाभ मिले । चिराग पासवान तो उनकी सेन्ट्रल सरकार में मंत्री हैँ तो शायद मान भी जाएं मगर प्रशांत किशोर उप-मुख्यमंत्री से कम का या अन्य कोई पद लें संभव नहीं दिखता । इसलिए पुन: उनकी सरकार को बाहर से समर्थन या सशर्त शर्त समर्थन की संभावना बनती है ।

राजद को वोट और शीट तो मिलेंगे मगर समुचित वोट और सहयोग ना मिलने से सत्ता मिलने में संदेह है ।

अगर इनको प्रशांत किशोर और चिराग पासवान का साथ मिले तब ही कोई बात बन सकती है । क्यूंकि इन दोनो की कुंडली में सत्ताकारक योग हैँ ।

Saturday, October 4, 2025

मगध महाभारत : इलेक्शन 2025 बनाम किंग किन्गमेकर

 एनडीए चुनाव जीतेगी । बहुमत एकतरफा नहीं होगा, मगर मिला-जुलाकर सरकार बनेगी । बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा । मगर मिल-जुलकर सरकार बनायेगी या सरकार में शामिल होगी । अपितु अधिक संभावना सरकार में शामिल होने की है ।

प्रशांत किशोर और जन सूराज प्रभाव छोड़ेंगे । स्थिति अनुसार सरकार में शामिल हो सकते हैँ । बाहर से समर्थन की अधिक आशंका है । किन्गमेकर की भूमिका भी निभा सकते हैँ ।

आरजेडी का समीकरण वोट मिलने के बाद भी वोट बनाम सीट कम होने से बिगड़ेगा ।


प्रशांत किशोर : एक राजनितिक युवा का भविष्य

Prashant kishore Kingmaker ? @ election 25*



प्रशांत किशोर अनुमानित कुंडली : 20 मार्च 1977 शाहाबाद जन्म-समय : अज्ञात




जन-सूराज कुंडली : 2 अक्टूबर 2024 4:05 पीएम पटना


कुंडली : जन सुराज नवमांश


Kingmaker ? Prashant kishore @ election 25*


 प्रशांत किशोर की कुंडली के अनुसार इनको अधिक सीटें नहीं मिल रही हैँ, मगर वोट प्रतिशत में इनकी स्थिति बेहतर है ।

इनके कैंडिडेट जहां भी उतरेंगे इनका वोट अन्य की मेजोरिटी को निश्चित रूप में प्रभावित करेगा ।

उस स्थान के अन्य पार्टी प्रतिद्वंदियों के बीच कांटे की टक्कर होगी । उनके बीच वोट का मार्जिन कम या बहुत कम होगा ।

कुछ या कुछेक मामलों में इनको सीधा लाभ मिलता भी दिख रहा है । अर्थात कुछ स्थाओं पर यह उलट-पलट करते भी नजर आ रहे हैँ ।

इसका अर्थ यह हुआ कि इनको कुछ सीटें मिलने की पुरी संभावना है ।

हांलाकि सीट की संख्या अधिक नहीं होगी ।

कुछ सीट अवश्य मिलेगी । कुछ स्थानों पर कांटे की टक्कर होगी । कुछ स्थानों पर स्वयं भले ना जीतें मगर दूसरे की हार का कारण बनेंगे । ऐसे तो कोई भी अन्य पक्ष ही जीतता है मगर कहने का अर्थ यह हुआ की किसी की सरल जीत को कठिन तो किसी की निश्चित जीत को हार का मुख दिखाएंगे । भले उन स्थानों पर स्वयं ना जीतें ।

साथ ही कुछ स्थानों पर इनको इसका लाभ स्वयं की भी कुछ स्थानों पर जीत का मिलेगा ।

और यह जीत सीट के रूप में भी हासिल होगी ।

उपरोक्त तमाम बातें उनकी संख्यात्मक, प्रतिशत तथा सीट तीनों आधार के लिए कही गई हैँ ।

तथापि

सीट के अपने मायने हैँ !

लोग केवल खिलाड़ी का अच्छा खेल ही नहीं देखना चाहते, उसका  स्कोरबोर्ड भी चलता हुआ देखना चाहते हैँ ।

तो उस आधार पर कहा जा सकता है कि स्कोर बनेगा और सीट हासिल होंगी ।

खेल की भाषा में भले कोई रिकॉर्ड बनाएं ना बनाएं, मगर अपनी छोटी-सी पारी को भी महत्वपूर्ण सिद्ध करेंगे ।

इनका खेल स्कोर के लिए नहीं अपनी पारी और खेल के लिए प्रदर्शन के लिए जाना जाएगा ।

इनकी छोटी-सी पारी तमाम प्रतिद्वंदियों के माथे पर सिकन लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी । ऐसा ग्रह कहते हैँ ।

संक्षेप में प्रशांत किशोर या  इनकी पार्टी हारे या जीते प्रशांत किशोर बाजी जीतेंगे । बाजी जीतने का अर्थ अपनी छाप छोड़ना है !  सत्तपाक्ष और विपक्ष के दो धुर प्रतिद्वंदियों के रहते एक नये प्रत्याशी के रूप में चुनाव पूर्व ही पहचान बनाना कम बड़ी बात नहीं है । अभी चुनाव शुरु भी नहीं हुए हैँ और प्रशांत किशोर का नाम कौन नहीं जानता ! इस नजरिए से देखें तो प्रशांत किशोर चुनाव पूर्व ही बाजी जीत चुके हैँ । भले चुनाव का परिणाम कुछ भी हो । इसके बाद बाकी सब आकड़ों की बातें हैँ ।

इनको जो भी वोट प्राप्त होंगे, उसमे युवा, महिला और कामगार श्रमिक वर्ग की संख्या अधिक होगी ।

तथा अच्छे प्रदर्शन, संख्या और सीट मिलने का स्थान नदी, वन, पुरातत्त्व प्रधान स्थान होगा ।

अगर इनके प्रभाव से मुख्य दोनो अलाायंस को कम सीट आई तो प्रशांत किशोर सरकार को बाहर् से समर्थन दे सकते हैँ । अपनी शर्तों पर ! प्रशांत किशोर आनेवाले समय में किंगमेकर की भूमिका निभाएं तो भी कोई आश्चर्य नहीं !

भविष्य क्या है भविष्य बताएगा !


अबकि बार फिर नितीश कुमार शपथ-ग्रहण

कर शपथ कर शपथ कर शपथ शपथ - ग्रहण 20.11.2025 11.37 सुबह,पटना लग्नेश/ग्रह-नक्षत्र-उपनक्षत्र : उपनक्षत्र का नक्षत्र लग्न मकर : शनि-चंद्र-शुक्र ...