Total Pageviews

Sunday, October 26, 2025

बिहार का चिराग

कुंडली : चिराग पासवान


31.10.1982 12.15 pm मधुबनी

 मुख्यमंत्री या उप-मुख्यमंत्री या किंगमेकर

: क्या कहती है कुंडली :

सच कहा जाए तो चिराग की कुंडली दशा और गोचर दोनो के हिसाब से सबसे अधिक प्रबल है । अलबत्ता अन्य प्रत्याशियों में मात्र नितीश जी की ही प्रचलित प्रमाणिक कुंडली है, जिस कुंडली की जन्म-तिथि और समय दोनो प्रचलित है । अन्य लगभग तमाम प्रत्याशियो की तिथि-मात्र मौजूद है । एकमात्र तेजस्वी हैं जिनकी कुंडली प्रचलित है । उनके भी कमोबेश कुछ अच्छे ग्रहयोग अवश्य है मगर गोचर में आरम्भिक सपोर्ट के बाद बाद में उतना सपोर्ट नहीं कर रहे हैँ हालांकि कोई नकारात्मक रिजल्ट नहीं दे रहे हैं मगर मैदान में जब कई खिलाड़ी हों तो आपको नंबर एक बनने के लिए फुल सपोर्ट या अन्य से अधिक सपोर्ट या समर्थन की जरूरत पड़ती है । इस प्रकार यहां ग्रहों का समर्थन तो है मगर कुछ कमी रहने से इन्हे कुछ समर्थन की जरूरत पड़ेगी सत्ता के लिए । असल में जिस खेल में कई खिलाड़ी खेलते हों तो उसमे एक के बाद भी कई नंबर तक विजेताओं की गणना होती है । टॉप तीन तो कोई टॉप टेंन तक भी गणना होती है । इस प्रकार तुलनात्मक अध्ययन में इनका प्रथम के बाद नंबर टू या उसके बाद का नंबर आना दिखता है ।

प्लेनेट सपोर्ट

जेड यू : दशा सह गोचर

चिराग : दशा सह गोचर

नितीश : दशा सह गोचर

राजद:  दशा सह गोचर @ दिवस कुंडली

तेजस्वी : दशा सह गोचर

बीजेपी : दशा सह गोचर

प्रशांत : दशा सह गोचर @ दिवस कुंडली

जन सुराज : दशा सह गोचर

इसमे दिवस-कुंडली को हम प्रमाणिक नहीं मानेंगे क्योंकि यह प्रमाणिक कुंडली नहीं होती है मगर उस दिन की ग्रह अवस्था और उस अवस्था से संकेत और गोचर आदि अध्ययन द्वारा भविष्य आकलन की कोशिश की जाती है ।

तुलनात्मक अध्ययन में इस बात का ध्यान रखा जाता है कि क्या सभी समान स्थिति में हैं । अगर हैं तो उनके बीच की दशा और गोचर सीधे तौर पर जो परिणाम देती है वही रिजल्ट माना जाता है ।

अगर अवस्था में परिवर्तन है तो इसमे किसकी कितनी प्रबल दशा है उसके आधार पर यह देखा जाता है कि कमतर स्थति वाला किस प्रकार अधिकतम की ओर कहां तक अग्रसर होगा ।

ऊपर चिराग की ग्रह-दशा एवं गोचर अन्य सबों से प्रबल है । इसलिए वो अपने पोजीशन में सुधार करते ऊपर आएंगे । मगर चुंकि नितीशजी का भी ग्रह और गोचर अच्छा है इसलिए उनकी स्थिति बनी रहेगीे । मगर चुंकि चिराग के ग्रह और गोचर उनसे प्रबल है अतः चिराग की अपनी स्थिति में अवश्य उछाल आएगा और चिराग का आनुपातिक प्रदर्शन बेहतर होगा । 

तुलनात्मक अध्ययन में कई नहीं बल्कि सारी बल्कि कई सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है । इस हिसाब से सच कहा जाए तो जेडयु की प्रबल दशा और गोचर तथा नितीशजी का भी संतोषजनक दशा गोचर उनकी वर्तमान स्थति को सुरक्षित करता दिखता है । अन्यथा जिस प्रकार चिराग की कुंडली में प्रबल योग दिख रहे हैं इससे कहा जा सकता था कि अगर ऊपर ग्रह-योग के हिसाब से नितीशजी और जेड-यु की ग्रह स्थिति इतनी संतोषप्रद स्थिति नहीं होती तो चिराग उलट-फेर करते मुख्यमंत्री भी बन जाते तो आश्चर्य नहीं था ।

फिर भी ग्रहयोग चुंकि अति प्रबल हैं इसलिए सफलता और सत्ता तो देंगे ही । इनकी और इनकी पार्टी लोजपा की भी अच्छी दशा इनके चुनाव में आनुपातिक रूप से सबसे अच्छे प्रदर्शन को दर्शाती है । सत्ता पक्ष में अच्छे पद को दर्शाती है । इसलिए मुख्यमंत्री नहीं तो उप-मुख्यमंत्री भी बन सकते हैँ । अथवा किंगमेकर भी बन जाएं तो आश्चर्य नहीं !

कुंडली में सत्ताकारक योग हैं इसलिए प्रमुख विपक्षी दल के रूप में इनका होना मुशील दिखता है । सत्ताकारक योग इनको  सत्ता दिलाकर रहेंगे ऐसा ग्रह कह रहे हैँ ।

No comments:

Post a Comment

अबकि बार फिर नितीश कुमार शपथ-ग्रहण

कर शपथ कर शपथ कर शपथ शपथ - ग्रहण 20.11.2025 11.37 सुबह,पटना लग्नेश/ग्रह-नक्षत्र-उपनक्षत्र : उपनक्षत्र का नक्षत्र लग्न मकर : शनि-चंद्र-शुक्र ...