इस चुनाव में ....... आगे-आगे देखिये होता है क्या !
बी जे पी 06.04.1980 11.45 AM दिल्ली
जे ड यु 30.10.2003 जन्म-समय : .. दिल्ली
तात्कालिक दिवस ग्रह स्थिति : जन्म-समय अनुपलब्ध
नीतिश कुमार 01.03.195 01.20 PM लक्खीसराय
प्रशांत किशोर 20.03.1977 जन्म-समय -- शाहाबाद
तात्कालिक दिवस ग्रह स्थिति : जन्म-समय अनुपलब्ध
जन सुराज 02.10.2024 04.05 PM पटना
चिराग पासवान 31.10.1982 12.15 PM मधुबनी
राजद 05.07.1997 जन्म-समय -- पटना
तात्कालिक दिवस ग्रह स्थिति : जन्म-समय अनुपलब्ध
बीजेपी को एकतरफा बहुमत नहीं मिलेगा ।
बीजेपी की कुंडली में चंद्र नीच राशि की महादशा है जो कि द्वितीयेश है । महादशानाथ कमजोर होने से सपोर्टिंग पार्टी या कंडीडेट के आधार पर सरकार बनती है सत्ता मिलती है अथवा सत्ता में शामिल होती है । द्वितीयेश कुटुंब घर का स्वामी होता है इसलिए इसके निर्बल होने से अक्सर सीमित लोग और पार्टी का सहयोग मिलेगा । विशेषकर इसकी दशा में ।
पिछले प्रदर्शन के आधार पर जो लोग जेडयू बनाम जनता दल युनाइटेड को अंडरएस्टीमेट कर रहे हैँ, वो भूल कर रहे हैँ ।
इसकी सीटें बढ़ेंगी और अच्छा बेहतर प्रदर्शन करेंगी ।
प्रशांत किशोर दो धुर प्रतिद्वंदियों एनडीए व आरजेडी तथा जीतन राम मांझी, चिराग पासवान ऐसे अन्य मुख्य एवं वोट बैंक चेहरों के होते भी एक नये उभरते चुनावी चेहरे के रूप में चर्चित होकर अपना प्रभाव छोड़ चुके हैँ ।
इसका लाभ उन्हें सीट के रूप में अवश्य मिलेगा । जो लोग उनके खाता खुलने में संदेह कर रहे हैँ, संदेह दूर हो जाएगा ।
लोजपा चिराग पासवान आश्चर्यचकित करते हैँ । लगता था कि प्रशांत किशोर के आने से कहीं ये हाशिये पर ना चले जाएं या इनका वोट प्रभावित ना हो । पहला तो ऐसा नहीं होगा । अगर हो भी गया तब भी पद के मामले में भाग्यशाली होंगे । अर्थात सीट कम मिलने या आने के बाद भी इनको पद या अन्य लाभ या विशेष लाभ की स्थिति बिल्कुल बनती है ।
आश्चर्यजनक रूप से चिराग पासवान की कुंडली तुलनात्मक अध्ययन में अन्य सबों से अधिक प्रबल है ।
अगर सारांश देखा जाए तो राजग गठबंधन जीत रहा है ।
'सरकार किसी की भी बने, प्रशांत किशोर और चिराग पासवान उसमें अंदर या बाह्रर से अवश्य शामिल होने जा रहे हैँ '
इसमे भी चिराग के सरकार में शामिल होने की अधिक संभावना है जबकि प्रशांत किशोर बाहर से समर्थन दे सकते हैँ । अगर शामिल हो भी जाएं तब भी अपने कंडीडेट के लिए भले कुछ मांग लें मगर स्वयं किसी पद पर काबिज नहीं होंगे । अगर होंगे भी तो उपमुख्यमंत्री पद पर । इसके पीछे कारण उनका स्वयं को सीएम पद के लिए स्वयं को प्रमोट करना मना जा सकता है । ऐसी स्थिति में कोई भी उससे कम पद पर सोच समझकर आसीन होता है । इसलिये ऐसी स्थति में इनका बाहर से समर्थन देने की अधिक संभावना दिखती है अथवा सरकार में शामिल होने पर स्वयं को किसी अति महत्वपूर्ण सम्मानीय पद पर आसीन होना चाहेंगे । और जिसकी सरकार होती है उसका सबसे प्रमुख पद तो नहीं ही मिल सकता है क्योंकि उसपर तो स्वाभाविक रूप से उनका ही लीडर बैठेगा । तो फिर इसके बाद का सबसे महत्वपूर्ण पद बनता है । इस मामले में सबसे मुख्य पद वह है जिसके लिए चुनाव हो रहा है मुख्यमंत्री पद का । इसके बाद का पद है उप-मुख्यमंत्री का । इसलिये प्रशांत किशोर किसी और की सरकार को या तो बाहर से समर्थन देंगे अथवा सरकार में शामिल होने पर स्वयं हेतु महत्वपूर्ण पद लेंगे और या अथवा अपने कंडीडेट के लिए उचित स्थान पर मानकर स्वयं कोई पद नहीं लेंगे । एक सीएम प्रत्याशी किसी और की सरकार में शामिल हो अपने लिए पद ना ले, इसकी कम संभावना दिखती है क्योंकि यह प्रैक्टिकली कम संभव दिखती है । इसलिए सरकार को बाहर से समर्थन देंगे, ऐसा लगता है । अपनी शर्तों पर !
ऐसा भी हो सकता है कि मुख्यमंत्री नीतीश के अंदर दो उप-मुख्यमंत्री में प्रशांत किशोर और चिराग पासवान हों । हालांकि प्रमुख सहयोगी पार्टी बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बिना यह संभव नहीं है । मगर बीजेपी की स्थिति जेडयू से काफी बेहतर है । ऐसे में नीतीश अपने प्रमुख सहयोगी पार्टी को कभी नाराज नहीं करना चाहेंगे ।
इसका मतलब यह हुआ कि फिर प्रशांत किशोर और चिराग पासवान इनकी सरकार में उप-मुख्यमंत्री के अलावे किसी अन्य मुख्य स्थान पर होंगे या उन्हें अन्य विशेष लाभ मिले । चिराग पासवान तो उनकी सेन्ट्रल सरकार में मंत्री हैँ तो शायद मान भी जाएं मगर प्रशांत किशोर उप-मुख्यमंत्री से कम का या अन्य कोई पद लें संभव नहीं दिखता । इसलिए पुन: उनकी सरकार को बाहर से समर्थन या सशर्त शर्त समर्थन की संभावना बनती है ।
राजद को वोट और शीट तो मिलेंगे मगर समुचित वोट और सहयोग ना मिलने से सत्ता मिलने में संदेह है ।
अगर इनको प्रशांत किशोर और चिराग पासवान का साथ मिले तब ही कोई बात बन सकती है । क्यूंकि इन दोनो की कुंडली में सत्ताकारक योग हैँ ।








No comments:
Post a Comment